✎ POEMS

In Focus: ख़ुद से मुहब्बत

“ख़ुद से मुहब्बत” by Seema Neeraj Verma received special appreciation in Hindi in the LWG Wordsmiths contest for April 2025.

LWG Wordsmiths – Hindi – April ’25

Special mention

The prompt for this contest was: ख़ुद से मुहब्बत/स्वयं से प्रेम

Poet: Seema Neeraj Verma

Poem: ख़ुद से मुहब्बत

दर्पण ने मेरे होने की एहमियत समझायी, जीने का अंदाज़ बदला तभी से ।
परवाह मुझे अब होने लगी अपनी, अपने को पाया ख़ुद का ही मीत बनकर ।
अपने वजूद में ही डुबोया खुद को, नाज़ो -दुलार मुझे खुद पर ही आया ।
अम्बर को छूने की चाहत हैं जागी, आने लगा प्यार इस नवजीवन पर ।
खुलता गया गांठ स्मृतियों का, याद आते गए प्यार के हसीं पल ।
दस्तक पड़ी दिल पर जो अपनी, प्यार का दरिया आया सिमट कर ।
अम्मा की पगली, पिता की दुलारी, नन्ही सी चिड़िया हैं सारे घर की ।
छोटी उम्र जिद्द अनगिनत हैं, आता हैं प्यार अपने नादानियों पर ।
बचपन की वादियों से निकलकर, तरुणाई की देहलीज़ पर पहुँची ।
जीवन की पाठशाला सीखती गयी मैं, आया प्यार मुझे अपने सिखने पर ।
शिक्षा की सुर्ख मेहँदी लगाकर, संस्कारों का नाजुक पहनकर गहना ।
एक घर से दूजे घर में मैं आयी, उमड़ा प्यार अपनी इस नववधू पर ।
भर गये आँचल में चाँद सितारे, खुशियों से तृप्त हुआ जीवन ।
जिम्मेदारियों का बोझ कन्धों पर डाली, हैं नाज़ मुझे इस युवती पर ।
धीरज से निभाए सारे रिश्ते, अपने ख्वाइशों को पल में भूलाकर ।
बनाया सपनो का आशियाना, न्योछावर हूँ मैं इस गृहिणी पर ।
ढलती गयी उम्र इश्क़ न हुआ कम, खुशबू से इसके महकता हैं तन मन ।
नाचे गाए किलकारी मारे, आता हैं प्यार मुझे अपने जूनून पर ।
तन्हाइयों में ढेरो बातें करती, स्वयं से ही मुलाकात करती ।
मेरी खुशियां मुझमे समाहित, समझने लगी हूँ खुद को बेहतर ।
हैं इनायत रब की एहसास कराया, प्रेम का ढ़ाई अक्षर मेरे अंदर ।
आज इजहार हैं पूरे दिलसे; प्यार मुझे ख़ुद से, हैं असीम प्यार ख़ुद पर ।

Poems are posted with the authors’ permissions.
Copyright lies with the authors.