✎ POEMS

In Focus: खुद से प्यार

“खुद से प्यार” by Kumar Alok (Murshid) received special appreciation in Hindi in the LWG Wordsmiths contest for April 2025.

LWG Wordsmiths – Hindi – April ’25

Special appreciation

The prompt for this contest was: ख़ुद से मुहब्बत/स्वयं से प्रेम

Poet: Kumar Alok (Murshid)

Poem: खुद से प्यार

है चहक, है महक, है छलांगों में छलांग,
बैठा तो फिर बैठ गया, फिर उठती नहीं मांग,
हूं जैसा भी, अपने जैसा, सीधा-साधा या बेहद होशियार,
पर बात हो गई, हो गया है, खुद पे एतबार,
है खुद से प्यार,
अपने आंगनबाड़ी में,
मैं फूल खिला के बैठा हूं,
अब करूं इबादत किसकी,
मैं अपनी छवि बना के बैठा हूं,
ऐसा नहीं कि सर्वोत्तम हूं,
पर कहां किसी से मैं कम हूं,
ना दौड़ कोई, ना भागा-भागी,
ना मंज़िल पाने की आपा-धापी,
अपने धुन को, अपने मन को गति बना के बैठा हूं,
अब करूं इबादत किसकी,मैं अपनी छवि बना के बैठा हूं,
जग को जानूं, कितना जानूं,ये चाहत मिटती जाती है,
है बात यही, है बात सही,
कस्तूरी की खुशबू जैसे, अंदर ही से आती है
मेरा चलना, मेरा उठना,
मेरा अपने कर्मों को करना,
है उसकी इबादत,अपने धुन को गाना...
जीना हर लम्हे को भरपूर,
ईमानदार होकर अपने प्रति,

हां सही है,जाता नहीं हूं मंदिर-मस्जिद,
करता हूं मैं खुद पे एतबार,
है खुद से ही प्यार।

Poems are posted with the authors’ permissions.
Copyright lies with the authors.