LWG Wordsmiths – Hindi – April ’25
Second place
The prompt for this contest was: ख़ुद से मुहब्बत/स्वयं से प्रेम
Poet: Shelleyandra K R Vimal
Poem: स्वयं से प्रेम
बदलते परिवेश में,
जब आपस में बातचीत,
मिलना जुलना कमतर
होता जा रहा है।
हर कोई असहाय और
असहज महसूस कर रहा है,कटा कटा सा
शून्यता की और
अग्रसर होता दिख रहा है,
सोशल मीडिया पर निर्भर होकर अपना समय व्यतीत कर रहा है,
तथ्यों को सत्यापित
किए बिना सच मान रहा
है।
परिवार न्यूक्लियर होते
जा रहे हैं,
आकांक्षाएं बढती जा रही है,
भौतिकता और उपभोक्ताओं का विस्तार
हो रहा है,
चुनौतियों से निपटने में
अपवाद हो रहा है।
हम घरों, आफिसों में
घुट कर रह गए है,
हम तनाव ग्रस्त हो करके अस्वस्थ हो रहे हैं,
हम अपना अपनत्व किसी से कुछ भी सांझा
करने से डरते हैं,
हम हमेशा एक भयभीत
परिस्थिति में घिरे से लगते हैं।
हमें खुद पर भरोसा करना होगा,
हमें निडरता से आगे
कदम रखना होगा,
ईश्वर की कृपा से हमें
विश्वास करते चलना
होगा,
हमें स्वयं से प्रेम करना
होगा।
हमें अपना जन संपर्क अधिकारी बनना होगा,
हमें समूहों में अपनी
बात रखना सीखना होगा,
हमें अपनी विचारधारा को संतुलित करना होगा,
एकाकीपन में हमें अपना मनपसंद संगीत
सुनना होगा।
Poems are posted with the authors’ permissions.
Copyright lies with the authors.

