✎ POEMS

In Focus: नज़र और नज़रिया

“नज़र और नज़रिया” by Sulakshana Misra was placed third in Hindi in the LWG Wordsmiths contest for April 2025.

LWG Wordsmiths – Hindi – April ’25

Third place

The prompt for this contest was: ख़ुद से मुहब्बत/स्वयं से प्रेम

Poet: Sulakshana Misra

Poem: नज़र और नज़रिया

मैं यूं ही ग़ैरों से कैसे गिला करूं,
जो ख़ता मैंने की है,
उसकी सज़ा, मै सारे ज़माने को कैसे दूं?
जब मैंने ही खुद को कभी प्यार नहीं किया
तो ये उम्मीद भी, कि ये ज़माना मुझसे प्यार करे
मैं कैसे करूं?
आज मैंने खुद से ही एक मुलाकात की है,
अकेले में खुद से कुछ बात भी की है।
मैंने सारी दुनिया के चलते
खुद को कभी तवज्जो न दी।
आज अपने ही अकेलेपन से डर गई हूं मैं
आज मैंने खुद को जाना,
तो खुद से ही प्यार कर बैठी हूं मैं।
आज से खुद को कभी कभी अकेला न छोडूंगी
ये खुद से ही वादा भी कर बैठी हूं।
ये जो इश्क़, मुझे खुद से हुआ है
इसमें खुद से प्यार, मै सारी दुनिया से ज्यादा करूंगी।
जिसे खुद से प्यार नहीं,
वो दुनिया से प्यार क्या करेगा ?
सब करते हैं इबादत मंदिर और मस्जिद में जाकर
मैं भी करूंगी इबादत, खुद से प्यार कर कर।
मैं खुद ईश्वर के हाथों से बनी
एक नायाब सी तस्वीर हूं मैं
नज़र बदली है, बदला है मैंने अपना नज़रिया।
पहले मैं खुद में खुद को ही देखती थी
अब मुझे खुद में अपना खुदा नजर आता है।
अब जब जब मैं खुद को देखती हूं
मुझे खुद से प्यार हो जाता है।

Poems are posted with the authors’ permissions.
Copyright lies with the authors.